China Economy : चीन का खजाना कर्ज देते-देते खाली हो चुका है ? बैंकों के बाहर टैंक, गुस्से में जनता... बड़े आर्थिक संकट की आहट!

 दुनिया के कई देशों को कर्ज के जाल में फंसाने वाला चीन (China) अब खुद मुश्किल में घिरता जा रहा है। इसकी अर्थव्‍यवस्‍था (China Economy) रुकी हुई ग्रोथ, बेरोजगारी की बढ़ती दर, मॉर्टगेज संकट ओर कोविड लॉकडाउन की वजह से संकट में आती जा रही है। माना जा रहा है कि इस देश में भी आर्थिक संकट की वजह से गंभीर सामाजिक और राजनीतिक नतीजे देखने को मिल सकते हैं।Show Less

बीजिंग: इन दिनों श्रीलंका में हाहाकार मचा हुआ है। देश का मुद्राभंडार खाली हो चुका है और जनता सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। विशेषज्ञों की मानें तो ये सब चीन के चलते हुआ है। सरकार ने चीन से अरबों-डॉलर का कर्ज लिया और अब देश सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। लेकिन चीन में सब ठीक है, ऐसा नहीं है। दुनिया की इस सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति के सामने सबसे बड़ विदेशी कई संकट पैदा हो गया है। इसकी वजह है राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग का वो फेवरिट प्रोजेक्‍ट जिसकी वजह से कई छोटे देशों को जमकर कर्ज बांटा गया। बेल्‍ट एंड रोड इनीशिएटिव (BRI) नेचीन को अब एक बहुत बड़ी मुश्किल की तरफ धकेल दिया है।

चीन के कर्ज का जाल

विक्रमसिंघे के लिए चीन के कर्ज के जाल से बाहर निकलना मुश्किल काम होगा। श्रीलंका पर चीन के बैंकों और अन्य संस्थाओं का 7 बिलियन डॉलर से अधिक का बकाया है। श्रीलंका पर निजी क्षेत्र के बॉन्ड निवेशकों का भी करीब 25 अरब डॉलर बकाया है। इसके शीर्ष पर, चीन ने श्रीलंका को ऋण माफ करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में श्रीलंका के सामने चीनी कर्ज के जाल से बाहर निकलना और उसके कर्ज को चुकाने की गंभीर चुनौती खड़ी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pearlvine PVC Meta Token की पूरी जानकारी

भारतीय सेना हाई-स्पीड डेटा के लिए सीमाओं पर 5G नेटवर्क स्थापित करेगी